बड़े तालाब में अतिक्रमणों की रिपोर्ट तैयार, 300 से ज्यादा बंगलों और होटलों पर लाल निशान, जल्द चलेगा हथौड़ा
27 March 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल शहर की लाइफ लाइन बड़े तालाब की सीमाओं को चिह्नित करने के लिए पिछले महीने सीमांकन की कार्रवाई शुरू की गई थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके तहत संत हिरदाराम नगर और टीटीनगर वृत्त के राजस्व अमले ने सीमांकन करते हुए एफटीएल से 50 मीटर दायरे में कोठी, बंगले, फार्म हाउस, होटल सहित 300 से अधिक निर्माण चिह्नित किए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इन सभी पर राजस्व अमले ने लाल निशान लगाकर निर्माणकर्ताओं को नोटिस देकर दस्तावेज पेश करने का समय तक दिया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसको लेकर तहसीलदारों ने अतिक्रमणों की रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही एसडीएम द्वारा कलेक्टर के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद ही इन पर बुलडोजर चलाने का फैसला लिया जाएगा।