होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट
21 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। इस इलाके में भारतीय झंडे वाले या भारत से जुड़े 9 जहाजों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने समुद्री सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। सोनोवाल ने गुरुवार को मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसमें भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने समुद्री प्रशासन महानिदेशालय (डीजीएमए) को संवेदनशील समुद्री क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा संबंधी सूचनाएं समय पर शेयर करने के निर्देश दिए।