दबंग आवाज़
बिहार में बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का रूट फाइनल, 13 जिलों से गुजरेगा 6 लेन हाईवे
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना  बिहार में बक्सर से भागलपुर के बीच बनने वाला एक्सप्रेसवे 13 जिलों से गुजरेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में बक्सर-भागलपुर द्रुतगामी राजमार्ग का विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने और प्रोजेक्ट के लिए विशेषज्ञ सलाहकारों की सेवा लेने के लिए 66 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे बिहार के एक महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे के बनने की प्रक्रिया में तेजी आएगी। लगभग 336 किलोमीटर लंबे बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे को 6 लेन रोड बनाया जाएगा, जिसमें प्रवेश और निकास के रास्ते कई जिलों में होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बक्सर से भागलपुर के बीच में यह एक्सप्रेसवे बक्सर से भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका होते हुए भागलपुर तक जाएगा। इसे आगे रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें