दबंग आवाज़
बिहार में बनेगा 10 हजार करोड़ का AI डेटा सेंटर, सालाना 131 करोड़ यूनिट बिजली की खपत
26 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की दुनिया में अक्सर चर्चा बड़े मॉडल, चैटबॉट और महंगे चिप की होती है. लेकिन इन सबके पीछे एक ऐसा सिस्टम काम करता है, जिसके बिना AI की रफ्तार थम सकती है. यह सिस्टम है डेटा सेंटर.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यहीं हजारों सर्वर रखे जाते हैं, जो AI मॉडल को ट्रेन करने से लेकर यूजर्स के सवालों का जवाब देने तक का काम करते हैं।  अब इसी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बिहार में बड़े स्तर पर तैयार करने की योजना है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
डेटा सेंटर कंपनी CtrlS ने बिहार सरकार के साथ 10,000 करोड़ रुपये के निवेश का समझौता किया है. कंपनी राज्य में 150 मेगावॉट क्षमता वाला AI-ready डेटा सेंटर बनाने जा रही है. इसका काम 2029-30 तक शुरू होने का लक्ष्य रखा गया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए करीब 100 एकड़ जमीन की जरूरत होगी और इसे 220/400 केवी सबस्टेशन के पास, पटना या उसके आसपास विकसित करने की योजना है।  कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से सीधे तौर पर 400 नौकरियां पैदा हो सकती हैं.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें