दबंग आवाज़
जयपुर एयरपोर्ट पर सवेरे मचा हड़कंप, बम की अफवाह, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
29 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जयपुर जयपुर एयरपोर्ट पर आज सवेरे उस समय हड़कंप मच गया जब बिल्डिंग में विस्फोटक होने की सूचना एक लिखित संदेश के माध्यम से मिली।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
संदेश में दावा किया गया था कि एयरपोर्ट परिसर में विस्फोटक सामग्री मौजूद है और अंदर मौजूद सभी लोग मारे जाएंगे। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सीआईएसएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरी एयरपोर्ट बिल्डिंग को खाली करवाया और बम निरोधक दस्ते के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया। एयरपोर्ट पर मौजूद विमानों को भी खाली करवाकर उनकी बारीकी से जांच की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जांच के बाद किसी भी तरह के विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई। अधिकारियों ने राहत की सांस ली और एयरपोर्ट की गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य की जा रही हैं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें