फिल्म सिकंदर के एक गाना में 500 से ज्यादा डांसर्स के साथ नजर आयेंगे सलमान खान
9 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई, बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के एक गाना में 500 से ज्यादा डांसर्स के साथ नजर आ सकते हैं। सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
फिल्म ‘सिकंदर’ का निर्देशन ए. आर. मुरुगादॉस ने किया है, जबकि इसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला गाना जोहरा जबीन हाल हीं में रिलीज हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कहा जा रहा है कि जोहरा जबीं के बाद अब मेकर्स एक और धमाकेदार गाने को फिल्म में जोड़ने जा रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कहा जा रहा है कि इस गाने की शूटिंग काफी बड़े लेवल पर की गई है, जिसके लिये 500 से ज्यादा ट्रेंड डांसर टर्की से बुलाए गए हैं। यह गाना काफी जबरदस्त होने वाला है, जो फिल्म का अंतिम गाना होगा।