सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से होगी रिलीज
12 September 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई, बॉलीवुड स्टार सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। सलमान खान न सिर्फ लाखों दिलों पर राज ही नहीं करते बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचाने के लिए जाने जाते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 2012 में प्रदर्शित एक था टाइगर का नाम शामिल है। इस फिल्म ने दर्शकों अपना दीवाना बना लिया था और यही वजह है कि यह ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ऐसे में अब आ रहे बड़े अपडेट में यह बताया गया है कि फिल्म बड़े पर्दे पर ग्रैंड री-रिलीज के लिए तैयार है। एक था टाइगर की री-रिलीज के साथ सलमान खान फिर से टाइगर बनकर दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह सिर्फ सलमान के फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी के लिए भी खास मौका है, जिन्होंने इस जबरदस्त फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा है। अब वे बड़े पर्दे पर फिर से टाइगर की एक्शन, थ्रिल और जादू का अनुभव कर सकते हैं।