मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बने संजीव कुमार झा नए, सुखबीर सिंह पीडब्ल्यूडी में प्रमुख सचिव
2 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में चार वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
1996 बैंच के आईएएस संजीव कुमार झा वर्तमान में राजस्व मंडल ग्वालियर में सदस्य के रूप में पदस्थ है, उनको मध्य प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके साथ ही वे विधि एवं विधायी कार्य विभाग के पदेन प्रमुख सचिव (केवल निर्वाचन कार्य के लिए) होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, 1997 बैंच के आईएएस अधिकारी और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखबीर सिंह को लोक निर्माण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।