दबंग आवाज़
आगरा से लौट रही स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में चार छात्रों की मौत
24 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
 कन्नौज जनपद कौशांबी से आगरा टूर पर आई स्कूली बस वापसी के दौरान कन्नौज में हादसे का शिकार हो गई.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
घटना में चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य और एक छात्र को रेफर किया गया है बाकी का इलाज तिर्वा मेडिकल कॉलेज में जारी है।  जनपद कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 209 कट पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई करीब 6:00 बजे हुई इस घटना में जनपद कौशांबी के सिराथू स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल की बस हादसे का शिकार हुई है।  लघुशंका के लिए रोकी थी बस दरअसल सभी स्कूली बच्चे और स्टाफ आगरा टूर पर आए हुए थे.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
टूर खत्म करने के बाद कौशांबी की ओर वापस जा रहे थे तभी कन्नौज के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 209 कट पर बच्चों को लघु शंका करने के लिए बस को रोका गया, इतने में पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।  तिर्वा मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही कुछ बच्चों की चपेट में आने से जान चली गई.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ओरिएंट पब्लिक स्कूल सिराथू के प्रधानाचार्य और एक छात्र गंभीर रूप से घायल है जिसको तिर्वा मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया गया बाकी अन्य का इलाज किया जा रहा है।  घटना की जानकारी मिलने पर कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां पर घायल बच्चों को दिए जा रहे इलाज को देखा और घटना की जानकारी ली पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया बस आगरा से लखनऊ की ओर जा रही थी कौशांबी सिराथू स्थित ओरिएंट को पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी, इस घटना में चार बच्चों की मौत हुई है।  24 स्टाफ सहित छात्र घायल हुए इसमें प्रधानाचार्य और एक छात्र की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है शेष घायलों को अन्य वाहन के जरिए कौशांबी भेजा जा रहा है।   
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें