तौरेंगा के जंगलों में नक्सलियों की तलाश करते हुए, सुरक्षाबलों को राशन का बड़ा जखीरा मिला
4 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। तौरेंगा के जंगलों में नक्सलियों की तलाश करते हुए, सुरक्षाबलों को राशन का बड़ा जखीरा मिला।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस जखीरे में दाल, चावल, नमक और दूसरी जरूरी चीजें शामिल थीं। नक्सलियों पर बढ़ते दबाव के कारण, उन्हें यह सामान छोड़कर भागना पड़ा। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार की योजनाओं के तहत मदद करने का वादा किया है। सुरक्षाबलों ने जंगलों में चलाया था ऑपरेशन गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों ने एक खास ऑपरेशन चलाया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस ऑपरेशन में जिला बल और सीआरपीएफ कोबरा 207 की संयुक्त टीम शामिल थी। टीम को नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। जब टीम जंगल में पहुंची, तो उन्हें नक्सली तो नहीं मिले, लेकिन चौंकाने वाली चीजें जरूर मिलीं।