बीज संघ के उत्पाद नये ब्रॉन्ड नेम और आकर्षक ‘लोगो’ के साथ करें विक्रय
19 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि बीज संस्थाओं द्वारा प्रमाणित बीज के विपणन का कार्य नये ब्रॉन्ड नेम के साथ किया जाए। इसके लिये आकर्षक लोगो तैयार किया जाए।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री श्री सारंग मंत्रालय में राज्य सहकारी बीज उत्पादक एवं विपणन संघ के संचालक मण्डल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री मोहम्मद सुलेमान और अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णबाल उपस्थित थे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि पैक्स, अन्य सहकारी संस्थाओं तथा निजी व्यवसायियों के माध्यम से स्थानीय कृषकों को प्रमाणित बीज विपणन का कार्य हो।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने विपणन विशेषज्ञ एवं बीज उत्पादन से संबंधित तकनीकी विशेषज्ञ की सेवायें लेने को भी कहा। उन्होंने कहा कि क्वालिटी कंट्रोल, मार्केटिंग और पैकेजिंग पर आवश्यक ध्यान दिया जाये।