अमृतसर में कड़ाके की ठंड की आहट! अगले 7–10 दिनों में बदल जाएगा मौसम का मिज़ाज
2 December 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अमृतसर गुरु नगरी में दिसंबर की दस्तक के साथ ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आने वाले 7 से 10 दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दिन का अधिकतम तापमान जहां 20-22 डिग्री सैल्सियस के आस-पास रहेगा, वहीं रात का पारा 6-7 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है। रात व सुबह की ठिठुरन आम दिनों की तुलना में और तेज महसूस होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
शहर में अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज हुआ। दिन यहां धूप भी निकलती रही, वहीं हलके काले बादल छाये रहे व ठंडी हवाएं चलती रहीं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, रातें लगातार ठंडी होती जाएंगी और दिसंबर की शुरुआत में गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ जाएगी। आसमान ज्यादातर साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि हल्की धुंध और सर्द हवाएं सुबह-शाम चल सकती हैं।