दबंग आवाज़
श्रावणी मेला: तीसरे दिन बासुकीनाथ धाम में 50 हज़ार शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
14 July 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दुमका झारखंड में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल फौजदारी बाबा बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेला के तीसरे दिन यानी रविवार को लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और पूर्ण श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा- अर्चना की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सावन शुरू होते ही पूरा इलाका गेरुआ वस्त्र धारी कांवर यात्रियों के बोल- बम के जयघोष से गुंजायमान हो रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बासुकीनाथ मेला प्रबंधन समिति से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की संध्या चार बजे तक सामान्य रूट लाइन से 41773, शीघ्र दर्शनम की सुविधा के तहत 1550 एवं जलार्पण काउंटर से 1574 श्रद्धालु जलार्पण कर चुके हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके साथ ही कांवर यात्रियों की लम्बी कतार लगी हुई है। बीते रविवार को यहां पहुंचे श्रद्धालुओं से शीघ्र दर्शनम की सुविधा के रूप में चार लाख 65 हजार और अन्य स्रोतों से 4011 रुपये नकद राशि प्राप्त हुए।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें