SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर भर्ती: इस तारीख से शुरू होंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट, देखें पूरा शेड्यूल
5 January 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर पदों पर भर्ती परीक्षा–2024 की चयन प्रक्रिया के अगले चरण के रूप में अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) की तिथियों की घोषणा की है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायपुर एवं राजनांदगांव में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश पत्र में दर्शाए गए केंद्र पर निर्धारित तिथि को उपस्थित होना अनिवार्य होगा।