दबंग आवाज़
10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम
24 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली गर आपके घर की रसोई में भी एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. दरअसल, बीते एक दशक में पहली बार देश में घरेलू गैस ग्राहकों की संख्या में स्पष्ट कमी देखने को मिली है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 75 लाख एलपीजी कनेक्शन घट चुके हैं, जिससे ऊर्जा क्षेत्र और उपभोक्ताओं के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है. अक्सर यह सवाल उठता है कि इतनी बड़ी संख्या में कनेक्शन अचानक कैसे कम हो गए.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जमीनी हकीकत और प्रक्रियाओं पर नजर डालें, तो इसके पीछे सख्त केवाईसी नियम, बदलती डिलीवरी व्यवस्था, एलएनजी पाइपलाइन  और अंतरराष्ट्रीय हालात का मिलाजुला असर दिखाई देता है।  ई-केवाईसी और ओटीपी डिलीवरी का असर ग्राहकों की संख्या घटने के पीछे सबसे बड़ा कारण ई-केवाईसी को अनिवार्य किया जाना माना जा रहा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कई उपभोक्ताओं ने तय समय पर अपने कनेक्शन का ई-केवाईसी पूरा नहीं किया. वहीं, कई लोगों के को एक ही पते पर दो-दो कनेक्शन चल रहे थे, जो ई-केवाईसी शुरू होने के बाद लोगों को ऐसे कनेक्शन को बंद करना पड़ा.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें