दबंग आवाज़
शिमला सड़क हादसे के पीड़ित को मिलेगा 1.12 करोड़ मुआवजा, चंडीगढ़ ट्रिब्यूनल का फैसला
19 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. चार साल पहले हुए एक सड़क हादसे ने शिमला के रहने वाले गुलाब सिंह की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया। महज 38 वर्ष की उम्र में ही वह पूरी तरह दिव्यांग बन गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हादसे के बाद से वह बिस्तर पर पड़ा है और आने वाले समय में उसके ठीक होने के आसार कम हैं। ऐसे में चंडीगढ़ मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ने उसके परिवार को बड़ी राहत देते हुए 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने का फैसला सुनाया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वैसे तो डाक्टरों ने उसकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत बताई, लेकिन कोर्ट में यह साबित हो गया है कि उसकी कमाई करने की क्षमता 100 प्रतिशत चली गई, यानी अब वह दूसरों पर ही निर्भर रहेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी कंवलजीत सिंह बाजवा ने सेक्टर-28 चंडीगढ़ स्थित इफ्को टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें