सिंहस्थ 2028:उज्जैन में एमपीटी ने नए आलीशान होटल को तैयार किया, पहले मराठाकालीन इमारत थी
15 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उज्जैन सिंहस्थ 2028 को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
महाकाल लोक फेस-2 के साथ ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों के ठहरने की बेहतरीन सुविधाओं के तहत उज्जैन में पहली बार एक मराठाकालीन इमारत को हेरिटेज होटल में बदला गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
महाकाल मंदिर से मात्र 500 फीट की दूरी पर स्थित ‘महाराजवाड़ा THE HERITAGE’ 18 करोड़ की लागत से एमपीटी (MP Tourism) द्वारा तैयार किया गया है। सीएम मोहन यादव 15 फरवरी को इसका लोकार्पण करेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खास बात यह है कि यह AI संचालित होटल होगा, जहां श्रद्धालु आध्यात्मिक माहौल में लग्जरी सुविधाओं का अनुभव कर सकेंगे।