अनूपपुर सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत 01 जनवरी से 31 जनवरी तक संचालित विशेष अभियान के दौरान जिला स्तर पर सड़क दुर्घटनाओं में 10% कमी ले जाने का लक्ष्य निर्धारित कर जिले में दुर्घटनाओं हेतु संवेदनशील एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्र में सड़क इंजीनियरिंग के द्वारा सुधार कार्य किए जाने के क्रम में आज दिनांक 09/01/2025 को क्रेडिट एक्सिस माइक्रोफाइनेंस कंपनी के सहयोग से अनूपपुर मुख्यालय के अंडर ब्रिज तिराहा एवं पुलिस कंट्रोल रूम के पास सोलर ब्लिंकर, एवं कन्वैक्स मिरर लगवाया गया।