बालाघाट के सोनेवानी जंगल में 20 बाघों का बसेरा, पर्यटकों को मिलेगी टाइगर सफारी की सौगात
17 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बालाघाट मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में दक्षिण वन मंडल के लालबर्रा परिक्षेत्र में कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्व कॉरिडोर सोनेवानी जंगल अब सिर्फ बाघों के गुजरने का रास्ता नहीं रहा। यह बाघों का स्थायी घर बन चुका है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वन विभाग के ताजा आकलन के मुताबिक, जिले के वनमंडलों में बाघों का कुनबा 80 के पार पहुंच गया है। इनमें सोनेवानी में ही करीब 20 बाघ हैं। ऐसे में सोनेवानी को 'कंजर्वेशन रिजर्व घोषित करने की कवायद तेज हो गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विभाग ने लंबे समय से अटकी विभागीय, खनन संबंधी अड़चनों को दूर कर संशोधित प्रस्ताव सरकार को भेजा है। सोनेवानी वन क्षेत्र का दायरा 167 वर्ग किमी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बाघों के लिए अनुकूल माहौल सोनेवानी को बाघों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थल बनाने मानवीय दखल समाप्त किया गया। गांव विस्थापित किए गए। 2018 में सबसे पहले सिलेझरी गांव का विस्थापन हुआ।