जल्द ही कोच का रिपोर्ट कार्ड देखेगा BCCI, खतरे में गौतम गंभीर
7 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई नया साल आते ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में कई बदलाव की तैयारी हो रही है. हाल ही में 12 जनवरी को मुंबई में स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) बुलाने की घोषणा की गई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस बैठक का मुख्य एजेंडा सेक्रेटरी और ट्रेजरर पद के लिए चुनाव है. जय शाह की जगह देवजीत सैकिया को सचिव पद का कार्यभार सौंपा जाएगा, जो सितंबर 2025 तक इस पद पर बने रहेंगे.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं ट्रेजरर अरुण धूमल अपने दो कार्यकाल पूरे कर चुके हैं, जिसके चलते उन्हें इस पद से हटना पड़ेगा.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कोच गौतम गंभीर के प्रदर्शन पर उठ सकते हैं सवाल टेलीग्राफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक में गौतम गंभीर और उनकी कोचिंग टीम के प्रदर्शन पर चर्चा होने की संभावना है.