दबंग आवाज़
पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सपा ने निकाले तीन विधायक
23 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में अपने तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिख दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इन विधायकों में गोशाईगंज से विधायक अभय सिंह, गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडेय का नाम शामिल है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पार्टी ने अपने विधायकों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई की जानकारी अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल पर दी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सपा ने अपने एक्स हैंडल में कहा, “समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत सांप्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता और किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है।” पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर निकाले गए विधायकों की जानकारी भी दी है, जिसमें विधायक गोशाईगंज अभय सिंह, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह और विधायक ऊंचाहार मनोज कुमार पांडेय का नाम शामिल है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें