बाघों की सुरक्षा के लिए वन प्रबंधन के विशेष इंतजाम, जंगल की आग और बाघों की सुरक्षा के लिए समर अलर्ट
19 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उमरिया मध्य प्रदेश के जंगलों में गर्मी के मौसम के दौरान बाघों के बीच वर्चस्व की जंग और तेज हो जाती है। इस बार ऐसा न होने पाए, इसकी तैयारी में वन प्रबंधन जुटा हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके लिए जंगलों में समर अलर्ट घोषित किया गया है और जंगल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मौसम में परिवर्तन के साथ न सिर्फ जंगल के स्वरूप में परिवर्तन होने लगता है, बल्कि वन्य प्राणियों के विचरण में भी परिवर्तन दिखाई देने लगता है। यही कारण है कि उनकी सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पानी का संकट यूं तो जंगलों में पानी के संकट को दूर करने के लिए अब सोलर पावर पंप का उपयोग किया जाने लगा है। प्रदेश के छह टाइगर रिजर्व में करीब साढ़े तीन सौ सोलर पावर पंप के माध्यम से वाटर होल भरे जाते हैं।