RJD में भगदड़! लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, पूर्व विधायक ने थामा BJP का दामन
23 October 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा हाई है। नेताओं के इधर-उधर होने का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में एक और दिग्गज नेता का नाम जुड़ गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पूर्व राजद विधायक अनिल सहनी (Anil Sahani) बीजेपी में शामिल हो गए हैं। बुधवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बता दें कि पूर्व राजद नेता अनिल सहनी को तीन साल पहले सीबीआई अदालत द्वारा धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बिहार विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दिल्ली की सीबीआई अदालत ने उन्हें 2012 में जाली हवाई टिकट जमा करने का दोषी ठहराया था। उस समय अनिल सहनी राज्यसभा सांसद थे। सहनी के भाजपा में शामिल होने से क्या होगा?