राज्य स्तरीय 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन
3 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल स्नूकर खेल प्रोत्साहित करने के लिए 04 से 07 जून 2025 तक राज्य स्तरीय 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप 2025 का आयोजन तात्याटोपे स्टेडियम भोपाल में होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 32 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। सबसे ज्यादा ब्रेक लगाने वाले स्नूकर खिलाड़ी को और क्वार्टर फायनल, सेमीफायनल और फायनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भी नकद राशि से पुरस्कृत किया जायेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रतियेागिता में प्रिंयक जायसवाल, उजेर खान, पीयूष कुशवाह, उदित राय, सचिन परिहार, दिव्यांश शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव व प्रतीक जैन जैसे ख्याति प्राप्त खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रतियोगिता संचालन के लिए पंकज नंदनवार चीफ रेफरी रहेंगें। भोपाल में पहली बार युवाओं में स्नूकर खेल को प्रोत्साहित करने के लिए यह प्रतियेागिता आयोजित की जा रही है।