भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक ओलंपियाड अंग्रेजी प्रतियोगिता आज और कल भोपाल के प्रगत शैक्षिक संस्थान में आयोजित की जा रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस प्रतियोगिता में जिला स्तर की अंग्रेजी ओलंपियाड प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी भाग लेंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थी पूर्व में शाला स्तर, संकुल स्तर, विकासखण्ड स्तर और जिला स्तर तक प्रतियोगिताओं के विजेता बनने के बाद यहॉ तक पहुँचे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अंग्रेजी ओलंपियाड में कक्षा 2 से 8 तक के लगभग 14 लाख 60 हजार विद्यार्थी ने भाग लिया था।