4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर प्रदेश के युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं का संगम आगामी 4 दिसम्बर और 5 दिसम्बर को बिलासपुर के बहतराई स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र में होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रदेश के सभी 33 जिलों से लगभग तीन हजार प्रतिभागी शामिल होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
महोत्सव के उद्घाटन एवं समापन समारोह आउटडोर स्टेडियम में प्रस्तावित हैं, जिनमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक मती आकांक्षा शिक्षा खलखो ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।