राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना : 30 अप्रैल तक कर सकते हैं नामांकन
11 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कर्मियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए 30 अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिन कर्मियों ने 30 अप्रैल तक नामांकन नहीं कराया उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। बीमा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। www.sehis.jharkhand.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पूर्व में आवेदन कर चुके पात्र तथा नए पात्र कर्मियों दोनों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहले चरण में राज्य कर्मियों का ही नामांकन होगा, जिनके लिए योजना 1 मार्च से लागू है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पेंशनरों, बोर्ड-निगम के कर्मियों, विश्वविद्यालय शिक्षकों एवं कर्मियों, अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों एवं कर्मियों तथा अखिल भारतीय सेवा के पदाधिकारियों के लिए यह योजना 1 मई से लागू होनी है।