BJP के बड़े भाई बनने से सुखबीर बादल की बढ़ी उम्मीदें, क्या बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री?
25 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
चंडीगढ़. पंजाब की राजनीति में सुखबीर सिंह बादल का सियासी सफर सत्ता, संघर्ष, विवाद और वापसी की कोशिशों से भरा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
2009 से 2017 तक आठ साल उपमुख्यमंत्री रहने के बाद 2017 में सत्ता से बाहर हुए सुखबीर के सामने अपनी पार्टी को दोबारा खड़ा करने की चुनौती थी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनने और लगातार चुनावी हार के बावजूद उन्होंने शिरोमणि अकाली दल पर अपनी पकड़ कमजोर नहीं होने दी। अब छह साल बाद भाजपा के साथ दोबारा गठबंधन ने उनके राजनीतिक सफर को नया मोड़ दे दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पिता स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद अकाली दल की राजनीतिक विरासत और नेतृत्व की पूरी जिम्मेदारी सुखबीर के कंधों पर आ गई। हालांकि, पार्टी के कमजोर होते जनाधार के साथ उनके नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे।