SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब
21 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और अनियमितताओं के आरोपों वाली याचिकाओं पर नौ दिसंबर को सुनवाई करेगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और INDI गठबंधन के अन्य नेताओं की याचिकाएं भी शामिल हैं। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मोहना की पीठ को दिन में इन याचिकाओं पर सुनवाई करनी थी, लेकिन किसी अन्य मामले की वजह से सुनवाई स्थगित कर दी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने राहुल गांधी और INDI गठबंधन के अन्य नेताओं की ओर से दायर उस आवेदन का उल्लेख किया, जिसमें देशव्यापी एसआईआर की निर्णय प्रक्रिया पर चुनाव आयोग से 48 लिखित सवाल पूछने की अनुमति मांगी गई है।