सर्वे 2025: बेरोजगारी में गिरावट, 61.3 करोड़ लोग हुए रोजगारयुक्त; महिलाओं का वेतन वृद्धि पुरुषों से अधिक
2 April 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली देश में बेरोजगारी दर 2025 में थोड़ी घटकर 3.1% हो गई है। यह आंकड़ा 2024 में 3.2% था, यानी मामूली सुधार जरूर हुआ है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह जानकारी सरकार के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) 2025 में सामने आई है, जिसे सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने जारी किया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रिपोर्ट बताती है कि रोजगार के मामले में देश में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और यह सुधार लगभग हर सेक्टर और पुरुष-महिला दोनों में देखने को मिला है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पुरुषों की बेरोजगारी दर 3.3% से घटकर 3.1% हो गई, जबकि महिलाओं की बेरोजगारी दर 3.1% पर ही स्थिर रही। गांवों में स्थिति ज्यादा बेहतर अगर ग्रामीण और शहरी इलाकों की बात करें तो गांवों में स्थिति ज्यादा बेहतर दिख रही है।