सुशासन और जनकल्याण के संकल्प से छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य सरकार की प्राथमिकता आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना, सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और विकास की प्रक्रिया में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सरकार का उद्देश्य केवल विकास योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आम जनता को वास्तविक लाभ पहुंचाना है।