Tata Intra EV पिकअप ट्रक 11.95 लाख रुपये में लॉन्च, 211 किमी की रेंज के साथ
9 April 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की लाइनअप में विस्तार करते हुए नए Tata Intra EV Pickup को लॉन्च किया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस पिकअप को कंपनी ने 11.95 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह नया इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक मौजूदा Tata Intra प्लेटफॉर्म पर ही आधारित है और इसमें एक खास EV पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कमर्शियल व्हीकल्स के क्षेत्र में एक टिकाऊ मोबिलिटी समाधान दिया जा सके.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
Tata Intra EV Pickup को पूरे देश में कंपनी के कमर्शियल गाड़ियों के डीलरशिप नेटवर्क के ज़रिए बेचा जाएगा। बता दें कि Tata Intra EV Pickup एक छोटा कमर्शियल वाहन है, जिसे 'लास्ट-माइल' और शहर के अंदर माल ढुलाई के कामों के लिए डिज़ाइन किया गया है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, इसकी पेलोड क्षमता 1,750 kg रखी गई है, और इसमें 10 फीट 2 इंच तक लंबे लोड बॉडी का विकल्प भी दिया गया है.