दबंग आवाज़
टेंबा बावुमा तीसरे वनडे में छू सकते हैं 2,000 रन का आंकड़ा
6 December 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-एडीसीए मैदान में शनिवार को तीसरा वनडे खेला जाना है। सीरीज 1-1 से बराबर है। आखिरी मुकाबला निर्णायक होगा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान वनडे क्रिकेट में 2,000 रन पूरे कर सकते हैं। भारत दौरे पर सफलता की नई कहानी लिख रहे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा तीसरे वनडे में 2,000 रन का आंकड़ा छू सकते हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बावुमा को इसके लिए 13 रन की जरूरत है। बावुमा ऐसा करने वाले दक्षिण अफ्रीका के 22वें बल्लेबाज होंगे। बावुमा शायद इस आंकड़े को छू चुके होते अगर वह रांची में खेले गए पहले वनडे का हिस्सा होते।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
दूसरे वनडे में 46 रन की अहम पारी खेलने वाले बावुमा ने इस फॉर्मेट में अपने करियर की शुरुआत 2016 में की थी।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें