दबंग आवाज़
जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में बड़ा फैसला-अब कुलपति शब्द की जगह कुलगुरु कहा जाएगा
4 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में बड़ा फैसला लिया गया है। यहां अब कुलपति शब्द की जगह कुलगुरु कहा जाएगा। जानकारी के मुताबिक ये फैसला लिंग-समावेशी कदम उठाते हुए लिया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने खुद इस प्रस्ताव को एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक के सामने रखा था जिसमें सहमति भी मिल गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस बारे में जानकारी देते हुए जेएनयू की कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुडी पंडित ने कहा, "कुलगुरु लिंग-निरपेक्ष है। गुरु एक अकादमिक प्रमुख के लिए सही शब्द है, और यह सभी भारतीय भाषाओं में भी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस बीच, 'पति' शब्द कई अन्य चीजों को दर्शाता है। यही कारण है कि मुझे लगा कि 'कुलगुरु' ज्यादा सही लगा। जानकारी के मुताबिक ये फैसला इसी साल यानी 2025 में ही लागू हो सकता है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें