दबंग आवाज़
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर 6 दिन से खड़ा F-35 फाइटर जेट, हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग, जांच करेगी ब्रिटिश टीम
23 June 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
तिरुवनंतपुरम  रॉयल नेवी का F-35 लड़ाकू विमान अभी भी तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर फंसा हुआ है। विमान वाहक पोत (aircraft carrier) से आए इंजीनियर अभी तक इसकी हाइड्रोलिक खराबी को ठीक नहीं कर पाए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एक टीम हवाई अड्डे पर ही रुकी हुई है और मरम्मत का काम जारी है। खबर है कि विमान को हैंगर में ले जाया जा सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसे ठीक होने में काफी समय लग सकता है। यूके और यूएसए से एक टीम आकर इसकी जांच करेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
हैंगर से जाएगा फाइटर जेट! कहा जा रहा है कि विमान को हैंगर में ले जाने की योजना थी। लेकिन ब्रिटिश नेवी के अधिकारी इसके पक्ष में नहीं हैं। उसमें पेच फंस गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सूत्रों के अनुसार, तकनीशियनों की अलग-अलग टीमें हर दूसरे दिन विमान की जांच के लिए आ रही हैं। लेकिन वे खराबी को ठीक नहीं कर पा रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा कि यूके से इंजीनियर आने वाले दिनों में आ सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें