गृह निर्माण सहकारी समितियों के बायलॉज में संशोधन का मामला, सहकारी सोसायटी आज भी एनओसी के लिए भटक रही: मूणत
25 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन गृह निर्माण सहकारी समितियों के बायलॉज में संशोधन का मामला उठा. भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा कि सहकारी सोसायटी आज भी एनओसी के लिए भटक रही हैं.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बिना पैसे लिए एनओसी नहीं दिया जाता. मंत्री केदार कश्यप आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की शिकायत एनओसी को लेकर नहीं आएगी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भाजपा विधायक राजेश मूणत के सवाल पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पिछले सत्र में हमने कमेटी का गठन किए जाने की बात कही थी. सरकार ने कमेटी का गठन कर दिया है. कमेटी की दो बैठक हो चुकी है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कमेटी से जो आदर्श प्रारूप सामने आएगा, उसके तहत काम किया जाएगा. जल्द से जल्द हम प्रक्रिया ऑनलाइन करने जा रहे हैं. कहीं से कोई शिकायत नहीं आएगी.