झारखंड की मुख्य सचिव ने दिए निर्देश-सभी उपायुक्त कैलेंडर बना कर कार्यों का करें निपटारा
24 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
रांची। मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जिला स्तर पर विभिन्न कारणों से योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का समाधान समन्वय बना कर करने का दिया निर्देश दिया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने राज्य के तमाम उपायुक्तों को कहा कि वे कैलेंडर बना कर कार्यों का निपटारा करें। कैलेंडर के अनुसार विभिन्न मसलों से जुड़ी बैठकें करें। उसकी रिपोर्ट ससमय विभागों को दें।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इससे जहां योजना क्रियान्वयन में गति आएगी वहीं विभागों को भी सहूलियत होगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
उन्होंने कहा कि योजनाओं के बाधित होने से उसमें खर्च हुई राशि का लाभ भी राज्य को नहीं मिल पाता है, इसलिए योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करते हुए आ रही समस्या के समाधान पर फोकस करें।