रायपुर 'वंदे मातरम शिविर' में छत्तीसगढ़ भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री, दिया सफलता का मंत्र उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर आए 6 राज्यों के युवाओं ने मुलाकात की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भारत सरकार के ‘वंदे मातरम शिविर’ के तहत त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से कुल 150 युवा छत्तीसगढ़ आए हुए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
सप्ताह भर के भ्रमण के दौरान ये युवा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कला, खानपान, इतिहास, पुरातात्विक वैभव और विकास से रू-ब-रू हुए। उन्होंने एक-दूसरे के राज्यों की संस्कृति खानपान और रहन-सहन के बारे में भी जाना।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रवास के अंतिम दिन उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए।