दबंग आवाज़
इजरायल की संसद में नेतन्याहू के भाषण के बीच घुसने लगी भीड़, जमकर मचा बवाल
4 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
तेल अवीव इजरायल की संसद में जमकर बवाल मचा है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू जिस वक्त संसद में भाषण दे रहे थे। उसी दौरान हमास के हमले का शिकार हुए लोगों के परिजनों ने धावा बोल दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
ये लोग नारेबाजी करते हुए अंदर घुसना चाहते थे, लेकिन उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया। ऐसा करने पर पीड़ितों के परिजन भड़क गए और धक्कामुक्की शुरू हो गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यही नहीं सुरक्षाकर्मियों ने कई लोगों पर बल प्रयोग किया और उन्हें घसीटते हुए या घूंसे बरसाते हुए बाहर निकाला। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की भी खबर है और उनका इलाज कराना पड़ा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यही नहीं इस दौरान पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी चिल्लाने लगे और कुछ लोगों को फटकारते हुए नजर आए।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें