दबंग आवाज़
मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के नाम से संचालित होगी निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजना
27 November 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का एकल महिलाओं के सम्मान एवं आर्थिक संबल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा निराश्रित महिलाओं के कल्याण एवं उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इस संबंध में सचिव, उत्तराखण्ड शासन डॉ.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
श्रीधर बाबू अद्धांकी द्वारा निदेशक, समाज कल्याण उत्तराखण्ड को प्रेषित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि निराश्रित विधवा भरण-पोषण अनुदान तथा परित्यक्ता विवाहित महिलाओं एवं निराश्रित अविवाहित महिलाओं हेतु संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित करते हुए मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना किया गया है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राज्य सरकार का यह कदम एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान प्रदान करने तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें