खरोरा में गूंजी शिव महापुराण की दिव्य कथा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद
12 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
खरोरा में आयोजित श्री ज्योतिर्लिंग शिव महापुराण कथा में नवीन अग्रवाल शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने शिव महिमा का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
माँ महामाया की पावन धरा खरोरा स्थित भैरव बाबा चौक में महिला स्व-सहायता समूहों एवं नगरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में दिव्य संगीतमय श्री ज्योतिर्लिंग शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
धार्मिक आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल शामिल हुए और कथा व्यास श्रद्धेय आचार्य श्री अरुण नयन तिवारी के श्रीमुख से शिव महापुराण की अमृतमयी कथा का श्रवण किया। कथा स्थल पर पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भगवान शिव के जयकारों और भजनों से परिसर गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने कथा में सहभागिता करते हुए भगवान शिव की महिमा, उनके स्वरूप तथा सनातन परंपरा में उनके महत्व को सुना।