मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में FRA और PESA टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
6 August 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने FRA और PESA टास्क फोर्स की पहली बैठक में आदिवासी अधिकार, ग्राम सभा सशक्तिकरण और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। रायपुर।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (Forest Rights Act-FRA) एवं पेसा कानून (Panchayats Extension to Scheduled Areas Act-PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की पहली बैठक मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हुई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बैठक में अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी एवं वनवासी समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा, ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने तथा विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों और वन आश्रित समुदायों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों का पूर्ण लाभ दिलाना है।