7 जहाजों से शुरू हुआ सफर, आज 154 जहाज और 82 एयरक्राफ्ट के साथ समुद्री सुरक्षा की रीढ़ बना भारतीय तटरक्षक बल
26 June 2026
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मुंबई भारत का समुद्री क्षेत्र देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और सामरिक हितों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
11,099 किलोमीटर लंबे समुद्री तट, विशाल समुद्री क्षेत्र और विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) की निगरानी और सुरक्षा आज भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लेकिन इस संगठन की शुरुआत बेहद सीमित संसाधनों के साथ हुई थी। आज भारतीय तटरक्षक बल के पास 154 जहाज और 82 एयरक्राफ्ट हैं, लेकिन 1977 में इसकी शुरुआत महज सात जहाजों के साथ हुई थी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
यह सफर भारत की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था के लगातार विस्तार और बदलती जरूरतों को दर्शाता है। भारतीय नौसेना ने क्यों उठाई अलग समुद्री बल की मांग?