देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार होंगे
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
नई दिल्ली देश को नया मुख्य चुनाव आयुक्त मिल गया. ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया है. कानून मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने एक बैठक की थी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसी बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर ज्ञानेश कुमार को भारत का नया मुख्य चुनाव आयुक्त चुना गया.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वहीं, हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी को ज्ञानेश कुमार की पदोन्नति के बाद चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया. ज्ञानेश कुमार के साथ चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए गए सुखबीर सिंह संधू अपने पद पर बने रहेंगे.