महाकुंभ आरंभ के बाद से निरंतर बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की संख्या, काशी धाम में एक महीने में आया इतने करोड़ का दान
14 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
वाराणसी महाकुंभ आरंभ होने के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में उमड़े भक्त बाबा के चरणों में खुले हृदय से समर्पण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने अब तक एक माह में लगभग सात करोड़ रुपये हुंडियों में नकद अर्पित किए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इनमें अभी समर्पित सोने-चांदी के दान की गणना नहीं की जा सकी है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट विकास क्षेत्र उपजिलाधिकारी शंभूशरण ने बताया कि अभी नकद राशि के बारे में यह अनुमान ही है, पूरी गणना होने के बाद और स्वर्ण-रजत के दान जोड़ने के बाद पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
अतिरिक्त के साथ सोने व चांदी के दान का मिलान अभी किया जाना शेष है।