मध्य प्रदेश में टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ी, सबसे ज्यादा टीबी मरीजों के मामले में एमपी तीसरे नंबर पर
18 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल मध्य प्रदेश सहित देश भर में ट्यूबरकुलोसिस यानी टीबी रोग को जड़ से मिटाने के लिए टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 8 सालों में देश में टीबी के मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में टीबी के मरीजों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ गई है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
भोपाल, इंदौर, दमोह, धार में टीबी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है. उधर मध्य प्रदेश देश में टीबी से मौतों के आंकड़ों में टॉप-3 राज्यों में है. साल 2024 में प्रदेश में 5 हजार से ज्यादा लोगों ने टीबी से अपनी जान गंवाई थी.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
प्रदेश के 19 जिलों में बढ़े मरीज मध्य प्रदेश में अभी 1 लाख 80 हजार से ज्यादा टीबी के मरीज मौजूद हैं. टीबी (क्षय) को जड़ से मिटाने के लिए दवाओं से लेकर पोषण आहार तक की व्यवस्था की जा रही है.