दबंग आवाज़
काराबाओ कप : न्यूकैसल से 2-0 की हार के बाद आर्सेनल के लिए मुश्किल हुई राह
8 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
लंदन आर्सेनल को इस सीजन के काराबाओ कप फाइनल में पहुंचने के लिए अब कठिन राह तय करनी होगी। सेमीफाइनल के पहले चरण में न्यूकैसल यूनाइटेड ने उन्हें उनके ही घर, एमिरेट्स स्टेडियम में 2-0 से हरा दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
न्यूकैसल यूनाइटेड अब दूसरे चरण के लिए सेंट जेम्स पार्क में दो गोल की बढ़त के साथ उतरेगा। न्यूकैसल के लिए ये शानदार प्रदर्शन साबित हुआ, जहां उन्होंने आर्सेनल को हर पहलू में पीछे छोड़ दिया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मैच के 37वें मिनट में अलेक्जेंडर इसाक ने न्यूकैसल को बढ़त दिलाई। यह उनका 15 मैचों में 14वां गोल था और न्यूकैसल के लिए 50वां गोल। उन्होंने यह मुकाम सिर्फ 89 मैचों में हासिल किया।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
इसके बाद 51वें मिनट में एंथनी गॉर्डन ने दूसरी बढ़त दिलाई। इसाक के शॉट को गोलकीपर राया ने रोकने की कोशिश की, लेकिन गॉर्डन ने रिबाउंड पर गोल कर दिया।
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें