भारत और मालदीव के रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर लौटे, मालदीव के रक्षा मंत्री ने की राजनाथ सिंह से बात
8 January 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मालदीव भारत और मालदीव के रिश्ते एक बार फिर से पटरी पर लौट गए हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी, लेकिन आर्थिक झटका लगने से शुरू हुए बुरे वक्त के बाद मालदीव बैकफुट पर आ गया। अब मालदीव सरकार के मंत्री भारत के चक्कर लगा रहे हैं।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
विदेश मंत्री हालिया दौरे के बाद अब मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून भी भारत पहुंचे हैं, जिसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राजनाथ सिंह ने मालदीव के अपने समकक्ष के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक में मालदीव के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।