दबंग आवाज़
आरक्षक के करतूतों से परेशान पीड़ित दंपति ने एसपी से की शिकायत
6 March 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
बालोद  पुलिस का काम अपराध रोकना और कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है, लेकिन बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कराने के लिए पुलिस वाले ही दबाव बना रहे हैं और उनसे रंगदारी मांगी जा रही है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
एक ग्रामीण व्यक्ति ने बालोद एसपी से शिकायत की है और एक पुलिस कर्मी पर आरोप लगाया है कि आरक्षक ने उनके घर तक शराब पहुंचाई और अवैध शराब की बिक्री करने उसपर दवाब बनाया.वहीं पुलिस कर्मी ने इसके लिए ऑनलाइन के जरिये शराब बेचने वाले से करीब 62 हजार रुपये भी वसूल लिया.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
जिसके चलते पीड़ित दंपति को अपना घर तक गिरवी रखने की नौबत आ गई. आरक्षक के दवाब में आकर शराब की अवैध बिक्री करने वाले को जेल भी जाना पड़ा है.
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
आरक्षक के करतूतों से परेशान होकर नेवारीकला निवासी दिलीप सतनामी और उनकी पत्नी लता बाई ने एसपी से शिकायत की है. वहीं पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसपी एस आर भगत ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.
पूरी खबर पढ़ें दबंग आवाज़ पर
पूरी खबर पढ़ें →
पूरी खबर पढ़ें