राजस्थान में एक बार फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज, कुछ दिनों में बारिश की संभावना
17 February 2025
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
राजस्थान राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में बदलाव देखने को मिलेगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
18 से 20 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। बारिश को लेकर चेतावनी जारी राजस्थान के उत्तर क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। 17 से 20 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।
दबंग आवाज़ • DABANGAWAZ.COM
कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है, जिससे मौसम और ठंडा हो सकता है। सीकर में मौसम का हाल फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ही सीकर में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है।